How to treat diabetic neuropathy with numbness and burning in the left heel for a 40-year-old? - #54255
उम्र 40 वर्ष है 9 साल से डायबिटीज हूं और पैरों में डायबिटीज के कारण बाएं पैर की एड़ी में सुन्नपन रहता है तथा जलन होती है डायबीटिक न्यूरोपैथी का इलाज बताइए hba1c6 है डायबिटीज फिलहाल कंट्रोल है
Doctors' responses
डायबिटिक न्यूरोपैथी (नसों की कमजोरी) में सुन्नपन और जलन को आयुर्वेद में मुख्यतः वात दोष की वृद्धि से जोड़ा जाता है। आपका HbA1c 6 है, जो अच्छा है—अब लक्ष्य है नसों को पोषण देना और लक्षण कम करना। 1. औषध अश्वगंधा + गिलोय + शतावरी – नसों को ताकत और सूजन कम करती हैं महायोगराज गुग्गुलु – वात संतुलन व दर्द/जलन में लाभ 2. तेल मालिश (Abhyanga): रोज़ रात को महानारायण तेल या दशमूल तेल से पैरों, खासकर एड़ी में 10–15 मिनट हल्की मालिश इससे रक्त संचार बढ़ता है और सुन्नपन कम होता है 3. स्वेदन (हल्की गर्म सिकाई): गुनगुने पानी या नमक वाले पानी से 5–10 मिनट पैर डुबोकर रखें जलन और stiffness में राहत मिलेगी 4. आहार (Diet): गरम, हल्का और वात शांत करने वाला भोजन लें (घी, मूंग दाल, हरी सब्जियां) ठंडी, सूखी चीजें, ज्यादा मीठा और तला हुआ कम करें 5. जीवनशैली: रोज़ 20–30 मिनट हल्की वॉक योग/प्राणायाम: अनुलोम-विलोम, भ्रामरी (नसों को शांत करते हैं) ध्यान रखें: ब्लड शुगर नियमित कंट्रोल में रखें (यही सबसे जरूरी है)
आपको HbA1c के साथ विटामिन B12 की जाँच भी करवानी होगी। आहार (Diet) पर पूरी तरह नियंत्रण रखना है। चीनी (शुगर) का सेवन पूरी तरह कम करना चाहिए। मीठा केवल प्राकृतिक स्रोतों जैसे फल और ड्राई फ्रूट्स के माध्यम से लेना है। दही, खीरा, केला, आम और चीकू कम मात्रा में लेना है। छाछ (मट्ठा) ले सकते हैं। प्रतिदिन 30–45 मिनट तक व्यायाम और वॉकिंग करना आवश्यक है। दशमूल क्वाथ बनाकर रोज़ पैरों पर स्टीम (भाप) देना है। क्वाथ हल्का गरम होना चाहिए। यह प्रक्रिया 15–20 मिनट तक करनी है। दवा (Medicine): 1. कैप्सूल क्षीरबला 101 — (1-0-1) भोजन से पहले 15 दिन तक लेकर फॉलो-अप करना है।
The treatment course was sent to the patient's private messages.