अगर मुझे वजन में बदलाव, अनियमित पीरियड्स और गर्भधारण में दिक्कत हो रही है तो मुझे क्या करना चाहिए? - #56912
Weight या शरीर के रंग में बदलाव हो रहा है और प्रेग्नेंसी भी नहीं हो रही है, पीरियड्स अनियमित हैं।
How long have you been experiencing these changes?:
- Less than 3 monthsHow would you describe your weight change?:
- Significant weight gainHow irregular are your periods?:
- Occasional missed periodsHave you noticed any other symptoms?:
- Mood swingsHave you tried to conceive for how long?:
- Less than 6 monthsWhat is your current diet like?:
- Balanced with fruits and vegetablesHave you experienced any significant stress recently?:
- Minimal stressडॉक्टरों की प्रतिक्रियाएं
वजन बढ़ना या घटना, शरीर के रंग में बदलाव, अनियमित माहवारी और गर्भधारण में कठिनाई एक साथ होने पर PCOS, थायरॉइड विकार, हार्मोनल असंतुलन या अन्य स्त्रीरोग संबंधी कारणों की जांच आवश्यक है। आयुर्वेदिक उपचार (सामान्य मार्गदर्शन): • शतावरी चूर्ण 5 ग्राम, दिन में 2 बार दूध के साथ। • फलघृत 5–10 ग्राम, सुबह गुनगुने दूध के साथ। • अशोकारिष्ट 15–20 ml + बराबर पानी, दिन में 2 बार भोजन के बाद। जांच करवाएं: • Thyroid Profile (TSH, FT4) • Pelvic Ultrasound (PCOS के लिए) • Blood Sugar / HbA1c • Serum Prolactin आहार व जीवनशैली: • नियमित व्यायाम 30–45 मिनट प्रतिदिन। • पर्याप्त नींद। • जंक फूड, अत्यधिक चीनी और तले हुए खाद्य पदार्थ कम करें। यदि आप गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो फोलिक एसिड 400 mcg प्रतिदिन शुरू करें और स्त्रीरोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
हमारे डॉक्टरों के बारे में
हमारी सेवा पर केवल योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर ही परामर्श देते हैं, जिन्होंने चिकित्सा शिक्षा और अन्य चिकित्सा अभ्यास प्रमाणपत्रों की उपलब्धता की पुष्टि की है। आप डॉक्टर के प्रोफाइल में योग्यता की पुष्टि देख सकते हैं।