How to treat digestive issues and fungal overgrowth after antibiotics with gas, constipation, and brain fog? - #54829
मेरे द्वारा ली गयी भारी एंटीबायोटिक के बाद पाचन गड़बड़ और आंतो की गति बहुत कम होना साथ मे छोटी बड़ी आंत मे फंगल over grouth के कारण गैस कब्ज mucus पेट मे भारीपन है जीभ पर (candida) सफेद परत है पेनिस पर भी कैंडिडा यहाँ सूजन और सफेद जमाव के साथ बदबु और gudda मे खुजली सूजन है Parasites Or वर्म नहींः है सिर मे bharipan ब्रेन फॉग जैसा है सोचने में कठिनाई2 fluconazole 200 mg 5 दिन के अंतर पर ली जिससे आराम नहीं मिला
Doctors' responses
लगातार और भारी एंटीबायोटिक लेने के बाद अक्सर आँतों की प्राकृतिक जीवाणु-संतुलन (Gut Flora) बिगड़ जाता है। आयुर्वेद में इसे मुख्यतः अग्निमांद्य, आम निर्माण, कफ-वात विकृति और आंतों में कृमि/फंगल वृद्धि जैसी स्थिति माना जाता है। आपकी गैस, कब्ज, mucus, जीभ पर सफेद परत, गुदा खुजली, पेनिस पर सफेद जमाव और brain fog — ये सब कमजोर पाचन और fungal overgrowth से जुड़े हो सकते हैं। उपचार का मुख्य लक्ष्य होगा: पाचन अग्नि सुधारना आँतों की गति सामान्य करना फंगल वृद्धि कम करना शरीर से “आम” बाहर निकालना Gut flora को पुनः संतुलित करना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी लें, उसमें थोड़ा सूखा अदरक या जीरा उबाल सकते हैं। दिन में 2 बार हल्का और सुपाच्य भोजन लें — मूंग दाल, पुराना चावल, लौकी, तोरी, पका हुआ भोजन। 1–2 हफ्ते तक चीनी, मैदा, bakery items, cold drinks, alcohol, excessive dairy, yeast foods और बहुत तली चीजें बंद रखें क्योंकि ये fungal growth बढ़ाते हैं। रात को देर से खाना और बार-बार snacks लेने से बचें। भोजन के बाद थोड़ा अजवाइन + सौंफ चबा सकते हैं। सहायक आयुर्वेदिक औषधियाँ गंधक रसायन – fungal tendency में सहायक अविपत्तिकर चूर्ण / त्रिफला – कब्ज व आम साफ करने हेतु कुटज घनvati – mucus व आंतों की सूजन में उपयोगी तक्र (छाछ) + भुना जीरा – gut flora सुधारने में लाभकारी यदि कमजोरी अधिक हो तो बाद में हल्के probiotics और रसायन चिकित्सा दी जाती है। बाहरी देखभाल पेनिस व गुदा क्षेत्र को सूखा और साफ रखें। नीम पानी से हल्की सफाई लाभदायक हो सकती है।
लक्षणों में आमदोष + अग्निमांद्य + कफ-प्राधान्य कैंडिडा (फंगल) ओवरग्रोथ दिख रहा है। लक्ष्य: दीपन–पाचन, आमशोधन, कफ-नाश, कृमिघ्न/कण्डुघ्न। आंतरिक उपचार (4–6 हफ्ते) Vidanga churna – 3 g, दिन में 2 बार, गुनगुने पानी के साथ (खाने से पहले) Guduchi churna – 3 g, दिन में 2 बार (खाने के बाद) Nimbadi churna – 3 g, दिन में 2 बार Arogyavardhini vati – 1 टैब, दिन में 2 बार (खाने के बाद) Triphala churna – 3–5 g, रात को सोते समय कैंडिडा/खुजली के लिए Gandhak rasayan – 250 mg, दिन में 2 बार Triphala kwath से gargle – दिन में 2 बार (जीभ की सफेद परत के लिए) बाह्य Neem taila + Coconut oil (1:1) – दिन में 2 बार प्रभावित जगह पर गुदा क्षेत्र के लिए Triphala kwath Sitz bath – 10–15 मिनट रोज आहार-विहार चीनी, मैदा, डेयरी (कुछ समय), खमीर वाले/फर्मेंटेड फूड्स बंद हल्का, गरम, सुपाच्य आहार (मूंग, लौकी, जीरा-धनिया पानी) पर्याप्त पानी, 7–8 घंटे नींद
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.