How to treat knee pain and joint discomfort at 49 years old with Mahayograj Guggul? - #56873
मेरा नाम सारिका है, मेरे जोड़ो में दर्द है सूजन नहीं है साथ ही घुटने में उठने और बैठने में दर्द होता है सीड़ी चढ़ने में भी दर्द होता है मेरी उम्र 49 वर्ष है तो क्या मुझे महायोगराज गुग्गुल लेना चाहिए यदि हाँ तो कितनी खुराक और कितने दिन तक |
Doctors' responses
49 वर्ष की आयु में घुटनों में उठने-बैठने और सीढ़ी चढ़ने पर दर्द प्रारंभिक ऑस्टियोआर्थराइटिस या संधिवात के कारण हो सकता है। आयुर्वेदिक उपचार: महायोगराज गुग्गुल 2 गोली दिन में 2 बार भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ। महा रास्नादि क्वाथ 15–20 ml बराबर पानी मिलाकर दिन में 2 बार भोजन के बाद। नारायण तैल या महास्नायु तैल से घुटनों पर हल्की मालिश करें। अवधि: 6–8 सप्ताह तक लें, फिर स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करें। यदि दर्द अधिक हो, सुबह जकड़न रहती हो, या घुटनों में सूजन/गर्मी हो तो RA factor, ESR, CRP तथा घुटनों का X-ray करवाना उचित रहेगा। यदि आपको मधुमेह, किडनी रोग या अन्य नियमित दवाएँ चल रही हैं तो बताएं।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.