How to treat erectile dysfunction and premature ejaculation with Ayurvedic remedies for a 35-year-old male with pitta constitution? - #54180
मेरी पित्त प्रकृति है। आयु 35 साल है। मुझे यौन समस्या है। लिंग की नसों में ढीलापन है। लिंग पर हल्के-हल्के दाने हैं। स्तंभन(erectile dysfunction),शीघ्रपतन (premature ejaculation) की समस्या है। 1 मिनट के अंदर हो जाता है। लिंग में पूरा तनाव नहीं आता है। मेरे लिंग के अंदर की चमड़ी जिसे टोपा कहते है और लिंग का वह हिस्सा जो अंडकोष से मिलता है उधर बहुत ही ज्यादा नसे कमजोर है, सेंसिटिविटी बहुत ज्यादा है वहां चाह कर भी कंट्रोल नहीं हो पाता और शीघ्रपतन हो जाता है। वीर्य जब निकलता है तो पूरे प्रैशर से नहीं आता मतलब पिचकारी के जैसे तेज धार नहीं निकलता। वीर्य गाढ़ा नहीं है। वीर्य थोड़ा ही आता है। वीर्य जब पूरा निकल जाता हैं तो वह हिस्सा जहां अंडकोष और लिंग मिलते है , हल्का सा दर्द होता है। धात की समस्या है,पहले सिर्फ पेशाब और शौच करने के बाद ही धात गिरती थी पर अब एक महीने से किसी भी समय कहीं पर भी जैसे नल में पानी रिसता है वैसे ही एक दो बूंद रिसती रहती है कभी भी। इससे मानसिक पीड़ा हो रही है। कब्ज भी है। मेरी जॉब का समय अनियमित है। किसी भी समय ड्यूटी को जाना और ड्यूटी से आना होता है। एक वजह ये भी हो सकती है। कब्ज भी रहती है। शीघ्रपतन और धात की बहुत गंभीर समस्या है। मै योग भी करता हूं। जैसे पवनमुक्त आसन, भुजंगासन और खाना खाने के तुरन्त बाद वज्रासन करता हूं।(5-10 मिनिट) कृप्या परहेज बताएं और डाइट प्लान भी बताएं आयुर्वेदिक इलाज बताएं। दवाइयां के नाम,मात्रा,किस समय लेनी है, कितने महीने तक लेनी है और कितनी बार लेनी है , किस कंपनी की लेनी है। सब बताएं।
How long have you been experiencing erectile dysfunction and premature ejaculation?:
- More than 6 monthsHow would you describe the intensity of your erectile dysfunction?:
- Moderate — can achieve but not maintainHave you noticed any specific triggers that lead to early ejaculation?:
- Anxiety or stressHow is your overall digestive health?:
- Frequent constipation or diarrheaWhat is your daily diet like?:
- Irregular meals and snacksHow would you rate your stress levels related to work and personal life?:
- Moderate — some stress but manageableHave you experienced any other symptoms apart from those mentioned?:
- Fatigue or tirednessDoctors' responses
Rx Ashwagandha Churna – 1 चम्मच, रात को गुनगुने दूध के साथ Kaunch Beej Churna – 1/2 चम्मच, सुबह दूध के साथ Shilajit (purified) – 1 गोली/250 mg, दिन में 1–2 बार Chandraprabha Vati – 1-1 गोली, दिन में 2 बार (धात/लीकेज के लिए) Triphala Churna – 1 चम्मच, रात को (कब्ज के लिए) Tab Tentex forte - 1 गोली दिन में 2 बार ये संयोजन स्तंभन शक्ति, वीर्य गुणवत्ता और कंट्रोल सुधारता है। 2. डाइट (पित्त शांत + वीर्य वर्धक) लें: दूध, घी, खजूर, मखाना, बादाम (भिगोकर), केला Avoid: मसालेदार, तला-भुना, ज्यादा खट्टा, शराब, धूम्रपान 3. दिनचर्या रोज तिल तेल से हल्की मालिश (नाभि के नीचे, जांघ क्षेत्र) अश्विनी मुद्रा + मूलबंध + केगल एक्सरसाइज (10–15 मिनट) देर रात जागना, पोर्न/अधिक हस्तमैथुन पूरी तरह बंद 7 घंटे नींद जरूरी जो धात लीकेज + ज्यादा sensitivity है, वो वात imbalance + nervous weakness का संकेत है कब्ज इसे और बढ़ा रही है → इसलिए Triphala जरूरी
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.