How to dissolve Ama in joints for Aamvaat and what Ayurvedic medicines should I take? - #56609
Aamvaat ki bimari me, jodon me Jame Aama ko kase pighla ker nikala ja sakata hai, aur kaun si ayurvedic Aushadhian leni chahiye.
Doctors' responses
आमवात में केवल दर्द दबाना पर्याप्त नहीं होता। आयुर्वेद के अनुसार पहले आम-पाचन (Ama Pachana), फिर वात शमन और आवश्यकता अनुसार पंचकर्म किया जाता है। आमवात में लंघन (हल्का आहार), दीपान-पाचन, रूक्ष स्वेदन और बाद में बस्ति प्रमुख उपचार बताए गए हैं। आहार (Diet) क्या खाएं मूंग दाल की खिचड़ी पुराना चावल, जौ, बाजरा लहसुन, अदरक, सोंठ गुनगुना पानी दिनभर लौकी, तोरी, परवल, सहजन क्या न खाएं दही (विशेषकर रात में) ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक राजमा, छोले, भारी दालें तला-भुना, मैदा, मिठाइयाँ दिन में सोना और भोजन के तुरंत बाद आराम घरेलू उपाय सुबह खाली पेट 1–2 ग्राम सोंठ चूर्ण गुनगुने पानी के साथ। भोजन से 15 मिनट पहले अदरक के छोटे टुकड़े पर थोड़ा सेंधा नमक। आयुर्वेदिक औषधिय 1. सिंहनाद गुग्गुल 2 गोली, दिन में 2–3 बार भोजन के बाद गुनगुने पानी से। 2. आमवातारि रस 1–2 गोली, दिन में 2 बार भोजन के बाद। 3. महायोगराज गुग्गुल 2 गोली, दिन में 2 बार भोजन के बाद। 4. रास्ना सप्तक काढ़ा / महा रास्नादि क्वाथ 15–20 ml काढ़ा + बराबर गुनगुना पानी, दिन में 2 बार भोजन के बाद। इन औषधियों का चयन रोग की अवस्था, आयु, रक्तचाप, मधुमेह, गर्भावस्था, तथा अन्य रोगों के अनुसार बदल सकता है, इसलिए किसी योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की देखरेख में लेना बेहतर रहता है। जोड़ों में जमे “आम” को हटाने के लिए रोज़ गुनगुना पानी। हल्का उपवास या केवल खिचड़ी/मूंग सूप 1–2 दिन (यदि शरीर अनुमति दे)। लंघन और दीपान-पाचन आम कम करने के मुख्य उपाय माने गए हैं। सूजन और भारीपन में रूक्ष स्वेदन (सूखी सिकाई), जैसे गरम रेत की पोटली, उपयोगी मानी जाती है।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.