What causes bitterness in the mouth, sour taste, and fatigue with neck and back pain? - #54566
मुँह में कड़वापन, खटा पानी ,गर्दन पीठ में चुभन।आंखों में भारी पन।थकावट।मुँह में कड़वापन, खटा पानी ,गर्दन पीठ में चुभन।आंखों में भारी पन।थकावट।मुँह में कड़वापन, खटा पानी ,गर्दन पीठ में चुभन।आंखों में भारी पन।थकावट।
Doctors' responses
यह लक्षण आमतौर पर अम्लपित्त (Acidity / Gastritis) व पित्त प्रकोप से जुड़े होते हैं। आयुर्वेदिक अविपत्तिकर चूर्ण 1 चम्मच, दिन में 2 बार, भोजन के बाद गुनगुने पानी से कमदुधा रस (मुक्तायुक्त) 1 गोली, दिन में 2 बार, शहद या पानी के साथ गिलोय सत्व 500 mg, दिन में 2 बार, खाली पेट शतावरी चूर्ण 1 चम्मच, रात को दूध के साथ त्रिफला चूर्ण 1 चम्मच, रात को सोते समय गुनगुने पानी से आहार-विहार: खट्टा, मसालेदार, तला हुआ, चाय-कॉफी बंद करें ठंडा दूध, नारियल पानी, सादा खिचड़ी लें देर रात खाना और खाली पेट रहने से बचें तनाव कम रखें, पर्याप्त नींद लें
आपके लक्षण — मुँह में कड़वापन, खट्टा पानी आना, गर्दन-पीठ में चुभन, आंखों में भारीपन और थकावट — आयुर्वेद में मुख्यतः पित्त वृद्धि + कमजोर पाचन (अग्निमांद्य) तथा हल्के वात विकार की ओर संकेत करते हैं। अक्सर यह समस्या गैस, एसिडिटी, अनियमित भोजन, तनाव, देर रात जागना या शरीर में गर्मी बढ़ने से होती है। आयुर्वेदिक उपाय सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। भोजन हल्का और सुपाच्य रखें: मूंग दाल, खिचड़ी, सादा भोजन कुछ दिनों तक परहेज करें: ज्यादा मसालेदार, तला-भुना, खट्टा, चाय-कॉफी भोजन के बाद: थोड़ी सौंफ + मिश्री लें। रात में देर तक जागना और खाली पेट रहना बंद करें। लाभकारी आयुर्वेदिक चीजें आंवला गिलोय धनिया पानी जीरा-सौंफ का पानी गर्दन और पीठ दर्द के लिए हल्की गर्म तिल तेल से मालिश ज्यादा मोबाइल/लैपटॉप उपयोग से बचें पर्याप्त नींद लें
The treatment course was sent to the patient's private messages.