खाद्य एलर्जी और त्वचा प्रतिक्रियाओं के लिए स्थायी समाधान की तलाश - #49234
3 साल पहले आम का अचार बाहर लंच में खाया था, उसके बाद 5 दिन तक हल्का बुखार रहा, जो पेरासिटामोल लेने से 5 दिन में ठीक हो गया। लेकिन तभी से कुछ मिर्च मसाले, सोडा, ईनो, फूड कलर, आमचूर, आम पापड़ खाने या किसी भी नई चीज से एलर्जी हो जाती है। स्किन पर बड़े-बड़े फोड़े, एक्ने, रैशेज, खुजली, सूजन बहुत ज्यादा हो जाती है और हालत गंभीर होने पर चेहरे के बाद सिर, कमर, कान के पास, हाथ-पैरों और अंदरूनी शरीर की त्वचा पर भी यही रिएक्शन हो जाते हैं। बस लिवोसिट्रिज़िन, मोन्टेयर एलसी आदि एंटीहिस्टामिन लेने से भी कई-कई दिनों में राहत मिलती है। सारा चेहरा एक्ने और एक्ने के निशानों से भरा हुआ है, सब पूछते हैं कि ये क्या हो रखा है चेहरे पर। कई डॉक्टर को दिखा लिया, कहीं से आराम आया भी तो अस्थायी, वो भी यही एंटी एलर्जी देते हैं कई-कई महीने। तो अभी कहीं से इलाज नहीं चल रहा है। कृपया मुझे आयुर्वेदिक और स्थायी और जल्दी काम करने वाला समाधान दें, ताकि मैं सामान्य जीवन जी सकूं और अपनी फूड एलर्जी की बीमारी / हाइपरसेंसिटिव इम्यून सिस्टम की समस्या का इलाज कर सकूं।
How long have you been experiencing these skin reactions?:
- More than 1 yearHave you identified any specific foods that trigger your reactions?:
- Yes, specific foodsWhat is your current diet like?:
- Mostly vegetarian
डॉक्टरों की प्रतिक्रियाएं
- Prakriti: Pitta-Kapha Diagnosis: Sheetpitta / Udarda Rakta-Pitta dushti Chronic hypersensitivity (Histamine intolerance) - Internal Medicines Mahamanjishthadi Kwath 👉 20 ml + 20 ml lukewarm water 👉 BD after meals Gandhak Rasayan 👉 250 mg 👉 BD after meals Avipattikar Churna 👉 3 g 👉 HS with warm water Khadirarishta 👉 15 ml + equal water 👉 BD after meals - External Use Neem oil + coconut oil (1:2) 👉 Apply thin layer on affected skin once daily Pathya (Diet – compulsory) Allowed: Roti, rice Lauki, tori, pumpkin, gajar Moong dal Homemade fresh food only - Strictly Avoid: Mirch, garam masale Achar, aamchur, aam papad Soda / ENO / soft drinks Bakery, packed & colored food Duration Minimum 8–12 weeks Review every 30 days Tq

100% गुमनाम
600+ प्रमाणित आयुर्वेदिक विशेषज्ञ। साइन-अप की आवश्यकता नहीं।
हमारे डॉक्टरों के बारे में
हमारी सेवा पर केवल योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर ही परामर्श देते हैं, जिन्होंने चिकित्सा शिक्षा और अन्य चिकित्सा अभ्यास प्रमाणपत्रों की उपलब्धता की पुष्टि की है। आप डॉक्टर के प्रोफाइल में योग्यता की पुष्टि देख सकते हैं।
