Seeking Help for Digestive and Respiratory Issues - #49834
पुरुष, 32 वर्ष | hight 5'8" वजन: 46 kg | हीमोग्लोबिन: 11.4 पेट की स्थिति: भूख की कमी, थोड़ा खाते ही पेट भरना, 'सख्त रस्सी' जैसी गांठ महसूस होना, कब्ज और चिपचिपा मल। हाथ-पैर बर्फ जैसे ठंडे रहना, सामान्य मौसम में अत्यधिक ठंड लगना। नाक-गले में कफ, निगलने में कठिनाई, जीभ पर सफेद/पीली परत और दरार। शरीर व सफेद बालों में रूखा पन (Flaky skin), बालों का झड़ना, कंधों-गर्दन में अकड़न कंधे की नसों में झनझनाहट। अत्यधिक हड़बड़ी (Anxiety), निर्णय लेने में अक्षमता, नींद की कमी और भारी सुस्ती। दांत भुरभुरे।
How long have you been experiencing these symptoms?:
- More than 6 monthsHave you made any dietary changes recently?:
- Yes, significantly changedHow would you describe your stress levels?:
- Very high, constant stressDoctors' responses
आपके लक्षणों से आयुर्वेद अनुसार वात-कफ विकृति + अग्निमांद्य (कमजोर पाचन) + धातु क्षय (कम वजन, कमजोरी) दिख रही है। इसलिए उपचार का मुख्य लक्ष्य अग्नि सुधारना, वात-कफ संतुलित करना और शरीर को पोषण देना रहेगा। अश्वगंधा चूर्ण – 1 चम्मच गुनगुने दूध के साथ रात को च्यवनप्राश – 1 चम्मच सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद हिंग्वाष्टक चूर्ण – आधा चम्मच खाने के पहले गुनगुने पानी से (भूख बढ़ाने व गैस/कब्ज में) दशमूलारिष्ट – 15 ml + बराबर पानी दिन में 2 बार खाने के बाद अगर कब्ज ज्यादा हो त्रिफला चूर्ण – 1 चम्मच रात को गुनगुने पानी से भोजन (Diet) गर्म, हल्का व पौष्टिक भोजन लें मूंग दाल, खिचड़ी, घी, दूध, खजूर, अंजीर अदरक + काला नमक का छोटा टुकड़ा भोजन से पहले दन में 2–3 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं ठंडा पानी, फ्रिज का खाना, फास्ट फूड, ज्यादा सूखा भोजन बंद करें

The treatment course was sent to the patient's private messages.