How to increase my height by 4 inches at 16 years old? - #56453
Mera 16 sal ho raha hai main 5 foot ka hun mujhe 6 foot ka hona hai kaise bada to sirf 4 inch please please yaar Bata please please 4 inch
Doctors' responses
16 साल की उम्र में आपकी लंबाई बढ़ने की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, क्योंकि कई लड़कों में ग्रोथ प्लेट्स 18–21 साल तक खुली रह सकती हैं। लेकिन 5 फुट से सीधे 6 फुट (12 इंच) बढ़ना बहुत मुश्किल है। 4 इंच (लगभग 10 सेमी) बढ़ने की संभावना कुछ लोगों में हो सकती है, यह आपकी आनुवंशिकता (माता-पिता की लंबाई) और ग्रोथ प्लेट्स की स्थिति पर निर्भर करता है। ----लंबाई बढ़ाने के लिए: - रोज़ 8–10 घंटे की अच्छी नींद लें। - दूध, दही, पनीर, अंडे, दालें, सोयाबीन, फल और हरी सब्जियां खाएं। - रोज़ 30–60 मिनट खेलकूद करें (दौड़ना, बास्केटबॉल, तैराकी, साइकिलिंग)। - वजन सामान्य रखें और जंक फूड कम करें। - धूम्रपान, तंबाकू या अन्य नशे से दूर रहें। ------Rx: 1) अश्वगंधा चूर्ण 3 ग्राम सुबह और रात को गुनगुने दूध के साथ भोजन के बाद। 2) शतावरी चूर्ण 3 ग्राम रात को दूध के साथ। 3) च्यवनप्राश अवलेह 1 चम्मच सुबह दूध के साथ। ----गोधूम (गेहूं), मूंग दाल, दूध, घी, तिल, खजूर, बादाम का नियमित सेवन करें।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.