How to treat eczema and skin issues with Ayurveda for a 35-year-old male with a history of skin infections? - #56007
मैं पुरुष आयु 35 साल का हूं। शरीर की प्रकृति मुझे नहीं पता है। लक्षणों के आधार पर मेरा शरीर ऐसा रहता है:- गर्मी और बारिश के मौसम में:- शरीर में ज्यादा पसीना आना, चेहरा ऑयली होना, चेहरे का रंग काला या टैन होना, गर्मी ज्यादा लगना, शरीर में गर्मी और जलन (एसिडिटी) रहना, मुंह सूखा रहना। सर्दी के मौसम में:- रूखी त्वचा होना, चेहरा का रंग काला होना(असमान रंगत) मुख्य समस्या त्वचा में एक्जिमा की है। फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण आदि त्वचा बीमारी होती रहती है। कई बार एक्जिमा की समस्या हो गई है। शुरूआत में तो पता ही नहीं था कि एक्जिमा नाम की कोई त्वाचा बीमार होती है। आखिरी बार 2024 में हुआ था। जिसमें दोनों पैर के तलवो में छोटी बिंदी जैसे लाल दाने हुए थे, कुछ दिन बाद उसमें पस पानी चलना शुरू हो गया था। त्वचा विशेषज्ञ से इलाज करवाया गया था। उसके द्वार दी गई दवाइयाँ इस प्रकार थी। 1. टेबलेट ओम्नाकोर्टिल 2. टेबलेट साइरा डी 3. टैबलेट ईबास्ट 4. टैबलेट लोरैक्ट 5. क्रीम हेलोवेट-एफ अभी मई 2026 में दाएँ पैर के टखने के ऊपर एक्जिमा हुआ है (जैसा कि एलोपैथिक डॉक्टर ने बताया है)। डॉक्टर द्वारा दी गई दवा प्रकार है:- 1. टैबलेट लेवोसेटिरिज़िन 5एमजी 2. क्रीम क्लोबेटासोल और जेंटामाइसिन 3. साबुन डर्माप्राइम (एलोवेरा+विटामिन ई) एक्जिमा इस प्रकार है:- सबसे भीतरी जगह परत में मवाद यानि खून+पानी आ रहा है। उससे बाहर वाली परत लाल है, सुजन है, लालिमा है। सबसे बाहर वाली परत में छोटी बिंदी जैसे लाल निशान है जो आगे तक फैले हुए हैं। इन सब लेयर को सर्कल टाइप मान सकते हैं। खुजली खारिश जलन होती है। एलोपैथिक डॉक्टर ने कोई खास परहेज के लिए नहीं बोला। नारियल तेल लगाने को बोला है। मगर किस कंपनी का लेना है, इस उलझन में हूं। किस कंपनी का शुद्ध नारियल तेल है, जो मेरी शरीर और त्वाचा के लिए सही रहे। कब्ज़ की भी समस्या है, जिसकी पीने की सिरप डॉक्टर ने दी है। डॉक्टर ने रात को हल्के गरम पानी में मिलाकर लेने को कहा है। टेस्ट रिपोर्ट सामान्य है, ना डायबिटीज है और ना बीपी की समस्या है, ना ही कोई अन्य समस्या है। 2018 में 'हेपेटाइटिस सी' का पता चला था। जिसका इलाज करवाया गया था. तब से लेकर अब मई 2026 तक वायरस इनएक्टिव शो कर रहा है। मैंने अपने स्तर पर भी कारण, लक्षण ढूंढने की कोशिश की है। मुझे एक कारण या लक्षण मिला है, जो एक्जिमा को ट्रिगर करता है। मौसम बदलने पर (सर्दी से गर्मी) दोनों पैरों और दोनों हाथों पर बिंदी टाइप लाल निशान उभर आते हैं। दोनों हाथों के ऊपर और अंदर की तरफ उंगली और हथेली में सफ़ेद दाने निकल आते हैं, जिसके फूटने पर पानी निकलता है। पूरे हाथो में खाज़ खुजली है। बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली के ऊपर की तरफ की त्वचा सफेद-लाल हो जाती है और छोटे-2 सफेद दाने हैं। मैं धूम्रपान नहीं करता फिर भी मेरे होठों का रंग काला है। मैं शराब भी नहीं पीता हूं। कभी साल 6 महीने में एक दो बार नॉन वेज खाता हूं, पर नॉन वेज खाने का कोई खास शौक नहीं है। मीठा, तैलीय खाद्य पदार्थ भी कम खाता हूं। मेरे दोस्त ने आयुर्वेदिक उपचार लेने को कहा है। उसने खदिरारिष्ट सिरप, महामंजिष्ठादि सिरप और सारिवाद्यासव सिरप लेने को कहा है। वो कहता है कि इससे सारी त्वचा की समस्या खत्म हो जाती है। सिरप कांच की बोतल और प्लास्टिक की बोतल दोनो में आती है। सुना है कि कांच की बोतल वाली सिरप अच्छी होती है, प्लास्टिक की बोतल से। मैंने एलोपैथिक डॉक्टर को आयुर्वेदिक इलाज शुरू करने के लिए पूछा, उन्हें इसकी कोई समस्या नहीं है। उनका कहना है कि आयुर्वेदिक उपचार शुरू करो तो एलोपैथिक उपचार का जरूर बताएं। मैं आयुर्वेदिक तरीके से ठीक होना चाहता हूं क्योंकि मैंने सुना है आयुर्वेदिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और ये जड़ से बीमारी को खत्म करती है। इसलिए आप मेरे लिए आयुर्वेदिक उपचार के लिए दवा की लिस्ट बताएं। वो चाहे सिरप में हो, टैबलेट में हो, क्रीम फॉर्म में हो, या पाउडर फॉर्म में हो। आप असली कंपनी की ही दवा बताना ताकि इलाज सही रहे, उनका लेने का तरीका, समय, कितनी खुराक लेना है, ये सब बताना। ये आयुर्वेदिक उपचार कितने समय तक जारी रखना है, जरूर बताएं। जो भी दवा बताए, कंपनी का नाम जरूर लिखे ताकि किस कंपनी की दवा लेनी है, उसमें कोई कन्फ्यूजन ना रहे और आयुर्वेदिक उपचार पर कोई गलत असर ना पड़े। एक क्रीम या मॉइस्चराइजर जरूर बताएं जो मेरे शरीर और त्वचा की प्रकृति के लिए हर मौसम में सही रहे और एक्जिमा या फिर कोई त्वचा समस्या न हो। मुझे अन्य गतिविधियाँ भी बताईं जिससे मैं एक्जिमा और अन्य त्वचा बीमारियाँ से आप अपने आप को सुरक्षित रख सकूं। मैं आप सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों का सहयोग और मार्गदर्शन चाहता हूं।
How long have you been experiencing your current eczema symptoms?:
- More than 6 monthsHow severe is the itching associated with your eczema?:
- Severe — constant and distressingHave you noticed any specific triggers that worsen your skin condition?:
- Weather changesHow would you describe your overall digestive health?:
- Frequent indigestion or constipationWhat is your daily diet like?:
- Mostly vegetarian with occasional non-vegHow is your sleep quality?:
- Light or occasionally disturbedHave you previously tried any Ayurvedic treatments?:
- No, first time seeking Ayurvedic helpAre you currently taking any other medications or supplements?:
- Prescription medicationsDoctors' responses
आपके लक्षण आयुर्वेद अनुसार पित्त-कफ प्रधान विचर्चिका (Eczema) व रक्तदूष्टि जैसे लगते हैं। मौसम बदलने पर बढ़ना, पानी वाले दाने, खुजली, जलन और कब्ज़ इसका मुख्य कारण बन रहे हैं। ----rx -Internal Medicines 1) Mahamanjisthadi Syrup – Dabur 15 ml + बराबर पानी, दिन में 2 बार भोजन बाद 2) Khadirarishta – Baidyanath 15 ml + बराबर पानी, रात भोजन बाद 3) Gandhak Rasayan – Dhootapapeshwar 1 गोली सुबह-शाम भोजन बाद 4) Avipattikar Churna – Baidyanath 1 चम्मच गुनगुने पानी से रात में —External Care -Virgin Coconut Oil (Cold Pressed) – Max Care या KLF Nirmal नहाने के बाद दिन में 2 बार हल्का लगाएँ। -पस/पानी निकलने पर: Cetaphil Gentle Cleanser – Cetaphil से सफाई करें। —परहेज दही रात में, ज्यादा मिर्च-मसाला, फास्ट फूड, बहुत गर्म पानी, खुजलाना बंद करें। कब्ज़ न रहने दें, पर्याप्त पानी पिएँ। —अवधि 8–12 सप्ताह नियमित लें। एलोपैथिक दवाएँ अचानक बंद न करें।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.