How to treat mouth ulcers and digestive issues in a diabetic patient with anxiety? - #55291
पिछले 4 महीनों से मेरे जीभ पर छाले है जो ठीक नही हो रहे है। में मिर्च, पापड़, अचार कुछ भी खा नही सकता हूँ पेट मे भी जलन भारीपन रहता है। मुझे डाइबिटीज, हाई बीपी, एंग्जायटी की समस्या है जिसकी में अंग्रेजी दवा ले रहा हु।
How long have you been experiencing these mouth ulcers?:
- 1-4 monthsHow would you describe the pain from the ulcers?:
- Moderate — affects eatingHave you noticed any specific foods that trigger your symptoms?:
- Spicy foodsHow often do you experience digestive discomfort?:
- ConstantlyHow is your overall appetite?:
- Poor — little to no appetiteHave you noticed any other symptoms along with the ulcers?:
- FatigueWhat medications are you currently taking for diabetes and blood pressure?:
- Oral medicationsDoctors' responses
Yashtimadhu Churna 1/2 चम्मच शहद के साथ दिन में 2 बार भोजन के बाद Kamadudha Ras 1 गोली दिन में 2 बार भोजन के बाद Avipattikar Churna 1 चम्मच गुनगुने पानी से रात को नारियल तेल या घी जीभ के छालों पर दिन में 3–4 बार लगाएं सादा, कम मिर्च-मसाले वाला भोजन लें, अचार, पापड़, चाय, कॉफी और बहुत गरम चीजें बंद करें डायबिटीज और BP की अंग्रेजी दवाएं नियमित चालू रखें।
आपकी समस्या आयुर्वेद अनुसार मुख्यतः पित्त दोष बढ़ने, कमजोर पाचन अग्नि और मानसिक तनाव (एंग्जायटी) के कारण दिखाई देती है। लंबे समय से छाले, पेट में जलन, भारीपन और भूख कम होना इस बात का संकेत है कि शरीर में “अम” और गर्मी बढ़ रही है। डायबिटीज और BP की दवाओं के कारण भी मुंह सूखना या छाले बढ़ सकते हैं। क्या करें तीखा, खट्टा, अचार, पापड़, तला हुआ भोजन पूरी तरह बंद करें गुनगुना और हल्का भोजन लें नारियल पानी, सादा खिचड़ी, मूंग दाल, घी की थोड़ी मात्रा लाभकारी रहेगी दिनभर पर्याप्त पानी पिएँ तनाव और देर रात जागना कम करें आयुर्वेदिक सहायता यष्टिमधु (मुलेठी) – छाले और जलन में लाभकारी शतावरी – पित्त शांत करने में सहायक अविपत्तिकर चूर्ण – एसिडिटी और पाचन के लिए उपयोगी त्रिफला – पाचन सुधारने में मददगार घरेलू उपाय मुंह में मुलेठी या त्रिफला के गुनगुने पानी से कुल्ला करें जीभ पर शहद की हल्की मात्रा लगा सकते हैं (यदि शुगर नियंत्रित हो)
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.