How to treat constipation and related skin issues for a 35-year-old with pitta nature? - #53893
मेरी आयु 35 वर्ष है। मेरी प्रकृति पित्त की है। मुझे कब्ज की समस्या है। वर्तमान में पतंजलि त्रिफ़ला चूर्ण 1 चम्मच रात मे ले रहा हूं। पर मलत्याग समय से नहीं हो रहा है। सिर्फ केवल गैस निकल रही है। जोर लगाने से भी नहीं हो रहा है। सुबह 3-4 गिलास गुनगुने पानी के पीता हूं। योग भी करता हूं। जैसे:- पवनमुक्त आसन, भुजंगासन। खाना खाने के तुरन्त बाद 5-10 मिनिट वज्रासन करता हूं। कब्ज की वजह से चर्म रोग भी हो जाता हैं। मौसम बदलने से भी चर्म रोग हो जाता है। (खासकर सर्दी से गर्मी मौसम आने पर)। पसीना बहुत आता है। हाथ के ऊपर और पैर पर दाने निकल आते हैं। दवाई लेने पर ठीक हो जाते है, पर फिर आ जाते है। बलगम की भी समस्या है। खाना खाने के तुरन्त बाद बलगम आती है। इन सबका मूल कारण कब्ज और पित्त प्रकृति ही है। आयुर्वेदिक दवाइयां और syrup बताएं। जिससे मैं ठीक हो जाऊ। और कितने महीने लेना है। विशेष:- मेरी ड्यूटी का कोई निश्चित समय नहीं है। मुझे 24 घंटे में कभी भी ड्यूटी पर जाना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए मेरी ड्यूटी रात में 2:00 बजे खत्म हो सकती है और मुझे ड्यूटी के लिए रात में 2:00 बजे भी जाना पड़ सकता है। मेरी ड्यूटी का समय अनियमित है। उत्तर हिंदी में बताएं, ताकि सही तरीके से समझ सकू। धन्यवाद
How long have you been experiencing constipation?:
- More than 6 monthsHow often do you have bowel movements?:
- 2-3 times a weekWhat is the consistency of your stool?:
- Hard and dryHave you noticed any specific foods that trigger your gas?:
- No specific triggerHow would you describe your appetite?:
- Good — regular and healthyHow do you manage stress related to your irregular work hours?:
- I don't manage stress wellWhat other symptoms do you experience when you have skin issues?:
- ItchingHave you tried any other treatments or remedies for constipation or skin issues?:
- Over-the-counter medicationsAbout our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.