What is the Ayurvedic treatment for my 6-year-old daughter with frequent cold and runny nose? - #54256
6 साल की लड़की जिसको जुकाम की शिकायत है। बार-बार जुकाम आता है नाक बहती रहती है। खांसी की जुकाम के दवाइयाँ दी है पर आराम नहीं लग रहा है। इसके लिए आयुर्वेदिक इलाज बताएं कौन सी दवाइयाँ लेनी है किस कंपनी के दवाइयाँ लेनी है कितनी बार लेनी है कैसे लेनी है और कितने समय तक लेनी है कृपा सब बतायें परहेज और डाइट प्लान भी बताएं
How long has your daughter been experiencing these cold symptoms?:
- 1-6 monthsHow often does she experience these cold symptoms?:
- Almost every weekHas she had any associated symptoms like fever or body aches?:
- No, just cold symptomsWhat treatments or medications has she already tried?:
- Over-the-counter cold medicineHow is her overall energy level during these episodes?:
- Somewhat tiredWhat is her typical diet like?:
- Low in varietyDoes she have any known allergies?:
- UnsureDoctors' responses
6 साल की बच्ची में बार-बार जुकाम/नाक बहना आयुर्वेद में कफ दोष + कमज़ोर इम्युनिटी (ओज) से जुड़ा होता है। लक्ष्य है कफ कम करना और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना। आयुर्वेदिक उपचार 1. औषधि सितोपलादि चूर्ण (Sitopaladi Churna) 1/4 चम्मच + शहद, दिन में 2 बार च्यवनप्राश (Chyawanprash) 1/2 चम्मच सुबह दूध के साथ (इम्युनिटी के लिए) अनु तेल (Anu Taila) 1–1 बूंद नाक में, दिन में 1 बार (नाक बहना कम करता है) 2. घरेलू उपाय: गुनगुना पानी पिलाएं, ठंडी चीजें बंद हल्दी वाला दूध रात को भाप (steam) 5 मिनट, दिन में 1 बार डाइट व परहेज: ✔ गरम, हल्का भोजन (मूंग दाल, सूप, खिचड़ी) ✔ तुलसी-अदरक का हल्का काढ़ा (कम मात्रा में) ❌ ठंडी चीजें, आइसक्रीम, दही (रात में), पैकेज्ड जूस बंद ❌ ज्यादा तला-भुना और मीठा कम करें दिनचर्या: रोज़ हल्की धूप और खेल (इम्युनिटी बढ़ती है) सोते समय सिर ढककर रखें, ठंडी हवा से बचाएं
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.