Can I give my child with cerebral palsy Heera Bhasma for treatment? - #56600
मेरी बच्ची जन्म से हीचल,बोल,यादेख नहीं पारही है वह cp child हैक्या इसे हीरा भस्म देसकते हैहमारे गॉव के एक डॉक्टर ने सलाह दीया है हीराभस्म के और मालिश का
Doctors' responses
यदि आपकी बच्ची को जन्म से Cerebral Palsy (CP) है और वह चल, बोल या देख नहीं पा रही है, तो केवल हीरा भस्म देने से सुधार होने का कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। ----मेरी सलाह: हीरा भस्म एक रसायन औषधि है, इसकी गुणवत्ता, मात्रा और शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। गलत या अशुद्ध दवा नुकसान पहुंचा सकती है। ----CP में सबसे महत्वपूर्ण उपचार हैं: नियमित फिजियोथेरेपी ऑक्यूपेशनल थेरेपी स्पीच थेरेपी नेत्र एवं न्यूरोलॉजिस्ट की नियमित जांच -----आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से अभ्यंग (तैल मालिश), स्वेदन, तथा चिकित्सक की सलाह अनुसार बृंहण एवं वातशामक उपचार सहायक हो सकते हैं, लेकिन इन्हें मुख्य उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। —कृपया बताइए: -बच्ची की वर्तमान आयु क्या है? -क्या वह बिल्कुल नहीं देख पाती या थोड़ी प्रतिक्रिया देती है? -क्या MRI या न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा CP का निदान हुआ है?
4 वर्ष 5 महीना बिलकुल नहीं देख पाती है Mri हुआ है उसमे ब्रेन मे कोई नस बलॉक हो गया है जो किसी प्रतिक्रिया के रिप्लाई नहीं दे पा रही है जन्म के समय ही उनका ब्रेन फस गया जिए खींच कर निकला गया डॉक्टर के द्वारा फिर उसे शीशे मे रखा गया 3 दिन मे उन्हें झटका आने लगा जो अभी तक आता है
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.