What to do if my 8-year-old child is not speaking much and struggling in school? - #54824
8 sal ka bachcha bahut kam bolta hai ek hi शब्द bolta hai bhool bhi jata hai 2nd class me aa gya लेकिन abhi tak kuch nhi sikhaya pa rha hai 5sal se school ja rha hai
How long has your child been experiencing these speech difficulties?:
- More than 1 yearHas your child shown any interest in communicating or learning?:
- No, not at allAre there any other developmental concerns you have noticed?:
- Behavioral issuesHow does your child behave in social situations?:
- Very shy but engages when comfortableWhat is your child's appetite and eating habits?:
- Often skips mealsHow would you describe your child's overall energy levels?:
- Moderately activeHas your child received any evaluations or interventions for these issues?:
- No, not yetDoctors' responses
बच्चे के लक्षणों से लगता है कि केवल बोलने में देरी ही नहीं, बल्कि सीखने-समझने और याद रखने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। आयुर्वेद में इसे वात दोष असंतुलन, मस्तिष्क व धातु पोषण की कमी तथा मन-बुद्धि विकास में मंदता से जोड़ा जाता है। क्योंकि बच्चा 8 वर्ष का है और अभी भी बहुत कम बोलता है, इसलिए केवल घरेलू उपाय पर निर्भर न रहें — एक बार Developmental Pediatrician / Speech Therapist से मूल्यांकन अवश्य कराएँ ताकि सही कारण पता चल सके। आयुर्वेदिक देखभाल में ये बातें लाभकारी रहती हैं: रोज सुबह हल्का घी और बादाम का सेवन दें (यदि पाचन ठीक हो)। बच्चे को मोबाइल/टीवी कम दिखाएँ, रोज उससे धीरे-धीरे बातें करें और शब्द दोहराने को प्रेरित करें। ब्राह्मी, शंखपुष्पी, स्वर्णप्राशन जैसी औषधियाँ स्मरण शक्ति व एकाग्रता में सहायक हो सकती है सिर व पैरों में रात को हल्का तिल तेल/घी से मालिश करें, इससे वात शांत होता है और नींद व मानसिक शांति बेहतर होती है। भोजन में पौष्टिक चीजें जैसे मूंग दाल, घी, दूध, खिचड़ी, फल शामिल करें और भूखा न रहने दें। बच्चे को डाँटने या तुलना करने से बचें, सकारात्मक वातावरण रखें।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.