How to treat premature white hair in a 23-year-old? - #55791
Meri uppr 23 saal h mere baal 5 saal se thode thode safed ho gaye h ab 60%White hogaye h please koi tarika batao me bhout pareshan hu
How long have you been noticing the white hair?:
- 3-4 yearsDo you have any other symptoms along with white hair?:
- No, just the white hairWhat is your diet like?:
- Vegetarian or veganDo you experience any stress or emotional issues?:
- High stress or anxiety regularlyHave you tried any treatments or remedies for your hair before?:
- No, this is the first time seeking helpIs there a family history of premature graying?:
- No family historyHow would you describe your overall health?:
- GoodDoctors' responses
समय से पहले बाल सफेद होना (Premature Greying) आयुर्वेद में मुख्यतः पित्त दोष बढ़ने, तनाव, नींद की कमी, पोषण की कमी और मानसिक चिंता से जुड़ा माना जाता है। 23 वर्ष की उम्र में यह समस्या सही देखभाल और नियमित उपचार से काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती है। आयुर्वेदिक सुझाव 1. आहार सुधार रोज़ आंवला किसी न किसी रूप में लें – आंवला जूस, मुरब्बा या चूर्ण। भोजन में तिल, करी पत्ता, हरी सब्जियाँ, दालें, भीगे बादाम शामिल करें। ज्यादा चाय, कॉफी, जंक फूड, तला-भुना और बहुत तीखा भोजन कम करें। पर्याप्त पानी पिएँ। 2. तनाव कम करें लगातार stress बालों को जल्दी सफेद करता है। रोज़ 15–20 मिनट योग, प्राणायाम और ध्यान करें। रात में 7–8 घंटे की नींद लें। 3. बालों की आयुर्वेदिक देखभाल सप्ताह में 3–4 बार भृंगराज तेल / नारियल तेल + करी पत्ता हल्का गुनगुना करके लगाएँ। हफ्ते में 1 बार आंवला, मेथी और भृंगराज का हेयर पैक लगा सकते हैं। केमिकल वाले शैम्पू और बार-बार हेयर कलर से बचें। 4. आयुर्वेदिक औषधियाँ आंवला चूर्ण भृंगराज चूर्ण / कैप्सूल रसायन चूर्ण नस्य कर्म और पंचकर्म कुछ मरीजों में बहुत लाभकारी रहते हैं। जरूरी जांच कई बार कम उम्र में सफेद बाल इन कारणों से भी होते हैं: Vitamin B12 deficiency Iron deficiency Vitamin D deficiency Thyroid imbalance इसलिए एक बार ये tests करवा लेना बेहतर रहेगा।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.