What to do for frequent urges to defecate with little output and gas? - #53486
मेरे को लैट्रिन साफ़ नहीं लगती हैं, बार बार लेट्रीन करने का मन करता हैं लेकिन जाने पर पाद आता हैं और लेट्रीन बिल्कुल नहीं के बराबर ही आती हैं, बाबा रामदेव की दवाइयाँ भी एक महीने से ले रहा हूँ लेकिन सही नहीं हुआ
Doctors' responses
आपको पेट ठीक से साफ़ नहीं हो रहा, इसलिए बार-बार लैट्रिन की फीलिंग आती है और गैस निकलती है। यह अक्सर कब्ज या Irritable Bowel Syndrome (IBS) की वजह से होता है। खाने में फाइबर बढ़ाएँ, पानी ज्यादा पिएँ और रोज़ थोड़ा वॉक करें। —Rx: 1) Laxmivilas Ras 1 टैबलेट – दिन में 2 बार, भोजन के बाद 2) Neeri / Amlycure 2 चम्मच – दिन में 2 बार, पानी के साथ 3) Trifa tablet 1 – रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ 4) Gasex Syrup 2 चम्मच – दिन में 2 बार, भोजन के बाद ----Advice: हाई फाइबर डाइट (पपीता, सलाद, दलिया) 2–3 लीटर पानी रोज़ सुबह गुनगुना पानी रोज़ 20–30 मिनट वॉक —Follow-up: 15 दिन बाद
यह समस्या आमतौर पर पाचन कमजोरी और आंतों में गैस/इर्रिटेशन के कारण होती है, जिससे बार-बार जाने का मन होता है लेकिन ठीक से साफ नहीं होता। खाना हल्का और समय पर लें। बहुत ज्यादा तला, मसालेदार और पैक्ड फूड अवॉइड करें। देर रात खाना और लंबे समय तक बैठे रहना कम करें। सुबह गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। घर पर खाने के बाद थोड़ा अजवाइन + काला नमक ले सकते हैं। दिन में एक बार जीरा-धनिया उबला पानी भी लें। पेट पर हल्की गर्म सिकाई करने से भी आराम मिलेगा। Kutajghan vati – 1 tablet दिन में 2 बार after food Hingwashtak churna (tablet form) – 1 tablet दिन में 2 बार after food Bilwadi gutika – 1 tablet दिन में 2 बार यह दवाइयाँ आंतों को शांत करके गैस और बार-बार जाने की समस्या को कम करने में मदद करेंगी। अगर लंबे समय तक ठीक न हो तो आगे जांच की जरूरत हो सकती है। Regards, Dr Raghuveer (Ayurvedacharya)
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.