What to do for persistent joint and back pain after excessive masturbation during teenage years? - #56431
सर मैं बचपन में 13 14 साल की उम्र से 20 से 21 साल की उम्र तक बहुत ज्यादा हस्तमैथुन किया था जिसके कारण मुझे वर्तमान में लगभग 8 से 10 वर्षों से लगातार अभी तक यह समस्याएं आ रही है 1.कमर में बहुत ज्यादा दर्द होता है, 10 मिनट से ज्यादा खडा रह नहीं पाता हूँ। रीढ की हड्डी में दर्द है, सोते समय दाये बायें करवट बदलने पर रीढ की हड्डी से कट कट की आवाज आती है। 2.घुटने में बहुत दर्द होता है, कट कट की आवाज आती है, बैठ जाता हूँ तो घुटने में दर्द के कारण खडा नहीं हुआ जाता है, नाही चला जाता है, सीढ़ी चढने में दर्द होता है। 3. कंधे में असहनीय दर्द होता है रात को नीद नही आती हैं, और कट कट की आवाज के साथ में सारी कंधे की हड्डी में आपस में घर्षण हो रहा है। 4. गर्दन में बहुत दर्द होता है, गर्दन दाये बायें घुमाने पर कट कट की आवाज आती है, आगे पीछे गर्दन झुकाने पर दर्द होता है, 5. कोहनी में कट कट की आवाज के साथ दर्द होता है, शरीर के सभी जोडों में दर्द होता है, हड्डी में भी दर्द होता है। 6. हाथ पैरों की मसल्स में दर्द, सिर दर्द में आखं की ऊपर भोहों में दर्द, 7. पेट खराब रहता है, यादाश्त कमजोर, चीजें और दोस्तों के नाम भूल जाता हूँ,।सीढ़ी चढ़ने में दर्द होता है घुटनों में और उतरते समय घुटनों में दर्द होता है उतरा नहीं जाता और सुबह जगने समय उठने बैठने से चलने में दिक्कत होती है पर मुड़ता नहीं है घुटने के यहां से और सुबह बाथरूम में बैठता हूं तो लेट्रिन करने के लिए तब घुटने से खड़ा नहीं हो सकता और खड़ा होने के बाद ऐसा लगता है घुटने बहुत ढीला ढीला है और उसमें आपस में हड्डी टकरा रही है और काम करने के बाद में बैठ जाता हूं तो उसके बाद उठने पर घुटने में बहुत दर्द होता है घुटने के यहां से पर मुड़ता नहीं है
How long have you been experiencing these joint and back pains?:
- More than 10 yearsHow would you describe the intensity of your pain?:
- Very severe — unbearableDo you notice any specific activities that worsen your pain?:
- Sitting for long periodsHave you experienced any other symptoms along with the pain?:
- FatigueHow is your digestion and appetite?:
- Chronic digestive problemsWhat is your sleep quality like?:
- Interrupted — wakes up frequentlyHave you tried any treatments or therapies for your condition before?:
- Consulted a doctor or specialistDoctors' responses
आपके द्वारा बताए गए लक्षण—कमर, गर्दन, कंधे, घुटने, कोहनी सहित लगभग सभी जोड़ों में दर्द, कट-कट की आवाज, मांसपेशियों में दर्द, थकान, खराब पाचन, कमजोर नींद और स्मरण शक्ति की कमी—आयुर्वेद की दृष्टि से मुख्यतः वात दोष की अत्यधिक वृद्धि (वात प्रकोप) तथा अस्थि एवं मज्जा धातु क्षीणता की ओर संकेत करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल हस्तमैथुन को इन सभी समस्याओं का एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता। लंबे समय से चल रही समस्या में वात वृद्धि, कमजोर पाचन (अग्निमांद्य), पोषण की कमी, गलत दिनचर्या, तनाव तथा अन्य शारीरिक कारण भी शामिल हो सकते हैं। आयुर्वेदिक उपचार 1. वात शमन एवं जोड़ों के लिए योगराज गुग्गुलु – 2 गोली दिन में 2 बार भोजन के बाद गुनगुने पानी से। महायोगराज गुग्गुलु – यदि दर्द बहुत अधिक हो तो वैद्य की सलाह से। अश्वगंधा चूर्ण 3–5 ग्राम सुबह-शाम गुनगुने दूध के साथ। लाक्षादि गुग्गुलु 2 गोली दिन में 2 बार भोजन के बाद। 2. पाचन सुधारने के लिए त्रिफला चूर्ण 1 चम्मच रात को गुनगुने पानी के साथ। भोजन में अदरक, जीरा, अजवाइन का उचित प्रयोग करें। 3. बाह्य उपचार प्रतिदिन कमर, घुटनों, गर्दन और कंधों पर महानारायण तेल या धन्वंतरम तेल से 10–15 मिनट मालिश करें। मालिश के बाद हल्का गर्म सेक करें। आहार (Diet) गुनगुना पानी पिएं। दूध, घी, मूंग दाल, तिल, बादाम, खजूर का सेवन करें। ताजा एवं सुपाच्य भोजन लें। ठंडी चीजें, फ्रिज का पानी, फास्ट फूड, अधिक चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, देर रात जागना और बार-बार उपवास से बचें। दिनचर्या नियमित 7–8 घंटे की नींद लें। हल्का योग करें: मकरासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन (दर्द सहन होने पर)। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.