What is the best Ayurvedic medicine for premature ejaculation, erectile dysfunction, and low stamina? - #56062
शीघ्रपतन (Premature Ejaculation),Ejaculation Latency ,Erectile Dysfunction,कमजोरी व कम स्टैमिना yeh sari problems ke liye medicine chahiye
How long have you been experiencing these issues?:
- More than 6 monthsHow would you describe the severity of your symptoms?:
- Severe — significantly affects quality of lifeHave you noticed any specific triggers for these problems?:
- No clear triggersDo you have any other health conditions or take any medications?:
- No other conditions or medicationsHow is your overall energy and stamina during the day?:
- Very low energy, constant fatigueWhat is your age group?:
- 25-35How is your sleep quality?:
- Fair — frequent interruptionsDoctors' responses
मुख्य आयुर्वेदिक औषधियां (Main Medicines) नसों में रक्त के प्रवाह (Blood Circulation) को सुधारने, इरेक्टाइल लेटेंसी (Ejaculation Latency) को बढ़ाने और स्टैमिना के लिए निम्नलिखित योग अत्यंत प्रभावी हैं: क) रस औषधियां (Herbo-Mineral Formulations) मन्मथ रस (Manmath Ras): यह कामोत्तेजक और स्तंभक (ejaculation को रोकने वाला) गुणों से भरपूर है। यह नसों की कमजोरी को दूर करता है। सिद्ध मकरध्वज (Siddha Makardhwaj): यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, रक्त संचार (Blood Flow) को जननांगों की तरफ सुधारता है, और स्तंभन दोष में अत्यंत लाभकारी है। वसंत कुसुमाकर रस (Vasant Kusumakar Ras): यदि कमजोरी अत्यधिक है या प्रमेह (Diabetes/Urinary issues) के कारण नसें कमजोर हुई हैं, तो यह ओज और स्टैमिना बढ़ाने की सर्वश्रेष्ठ दवा है। ख) चूर्ण और वटी (Herbal Powders & Tablets) वानरी गुटी / कौंच पाक (Vanari Gutika / Kaunch Pak): कौंच के बीज (Mucuna pruriens) में प्राकृतिक L-Dopa होता है, जो टेस्टोस्टेरोन और डोपामाइन के स्तर को सुधारता है। यह शीध्रपतन को रोकने में सबसे मुख्य औषधि है। अश्वगंधादि चूर्ण या शिलाजीत (Ashwagandha & Shilajit): अश्वगंधा तनाव और एंग्जायटी (Performance Anxiety) को कम करता है, जबकि शुद्ध शिलाजीत जननांगों की नसों को ताकत देता है और शिथिलता दूर करता है। 2. स्थानीय चिकित्सा (External Application for Blood Flow) नसों की शिथिलता को दूर करने के लिए केवल खाने की दवाएं काफी नहीं होतीं, स्थानीय रक्त प्रवाह बढ़ाना जरूरी है: श्रीगोपाल तेल (Shri Gopal Taila) या महानारायण तेल: इस तेल से हल्के हाथों से जननांगों (Shat/Shaft) पर मालिश (Gentle Massage) करनी चाहिए (अग्रभाग या ग्लान्स को छोड़कर)। लाभ: यह स्थानीय वात दोष का शमन करता है, कॉर्पोरा कैवर्नोसा (Corpora Cavernosa) में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे कड़कपन (Erection) में सुधार होता है। पथ्य-अपथ्य (Diet & Lifestyle Guidance) आयुर्वेद में ‘निदान परिवर्जन’ (कारणों को छोड़ना) सबसे बड़ी चिकित्सा है: क्या खाएं (Pathya): गाय का घी, दूध, बादाम, छुहारे, उड़द की दाल, और सात्विक भोजन। क्या न खाएं (Apathya): अत्यधिक खट्टा, तीखा, मिर्च-मसालेदार भोजन, फास्ट फूड, और शराब/धूम्रपान (जो नसों को सिकोड़ते हैं और रक्त प्रवाह बाधित करते हैं)। मानसिक स्थिति: शीघ्रपतन का एक बड़ा कारण ‘प्रज्ञापराध’ और मानसिक तनाव है। संभोग के समय अत्यधिक उत्तेजना या डर (Anxiety) को कम करने के लिए प्राणायाम और ध्यान करें।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.