What to do for persistent mucus in the throat every morning without cough? - #57022
मुझे गले में कफ बहुत बनता है काफी लम्बे समय से सवेरे सवेरे जयादा कफ निकलता है लेकीन खांशी नही है कफ दिन भर बनता है
How long have you been experiencing this mucus buildup?:
- More than 6 monthsHow would you describe the consistency of the mucus?:
- Thin and wateryDo you experience any other symptoms along with the mucus?:
- Sore throatHave you noticed any specific triggers for the mucus buildup?:
- Allergens (dust, pollen)How is your overall digestive health?:
- Occasional bloating or gasHow is your sleep quality affected by this condition?:
- Not affected at allHave you previously tried any treatments for this condition?:
- Home remediesDoctors' responses
यदि लंबे समय से गले में कफ बन रहा है, सुबह अधिक कफ निकलता है, लेकिन खांसी नहीं है, तो इसके सामान्य कारणों में क्रोनिक साइनसाइटिस, एलर्जिक राइनाइटिस, पोस्ट-नेजल ड्रिप, धूल-धुआं, धूम्रपान, या अम्लपित्त (Acid Reflux) शामिल हो सकते हैं। Take • सितोपलादि चूर्ण 3 ग्राम + यष्टिमधु चूर्ण 1 ग्राम, शहद के साथ दिन में 2 बार भोजन के बाद। • तालीसादि चूर्ण 3 ग्राम दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ। • वासावलेह 1 चम्मच (लगभग 5 ग्राम) दिन में 2 बार भोजन के बाद। • यदि कफ गाढ़ा हो तो त्रिकटु चूर्ण 1 ग्राम दिन में 2 बार भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ। घरेलू उपाय: • सुबह और शाम गुनगुने पानी से गरारे करें। • दिनभर गुनगुना पानी पिएं। • दही, ठंडे पेय, आइसक्रीम, फ्रिज का पानी और अधिक तले-भुने पदार्थों से परहेज करें। • भाप (Steam Inhalation) दिन में 1–2 बार लें।
The treatment course was sent to the patient's private messages.