How long should I take suhaga and mulethi with honey for my allergy cough that has worsened over 2 months? - #56407
Mujhe allergy cough khansi rehti hi hai ...lekin abhi 2 mths se bahut jyada hai.....15 din antibiotics r steroids le chuki hu.....thik nahi hua......abb 3 din se suhaga mulethi honey me le rahi hu....kitne din r lu?
How long have you been experiencing this cough?:
- 1-2 monthsHow would you describe the severity of your cough?:
- Very severe — difficulty breathingHave you noticed any specific triggers for your cough?:
- Strong odors or smokeAre you experiencing any other symptoms along with the cough?:
- Sore throatHow is your digestive health while taking suhaga and mulethi?:
- Good — no issuesHow would you rate your energy levels during this time?:
- Very low — constant fatigueHave you had any previous treatments for your cough?:
- Prescribed medicationsDoctors' responses
2 mahine se lagatar khansi aur allergy rehna, aur antibiotics + steroids ke baad bhi theek na hona, isliye chest physician ya ENT se punah jaanch karwana uchit rahega. Chronic allergy, asthma, sinusitis, GERD ya kisi infection ki sambhavana ho sakti hai. Take Yashtimadhu (Mulethi) churna 2–3 g + shahad 1 tsp, din mein 2 baar, 10–14 din tak. Sitopaladi churna 3 g + shahad, din mein 2 baar bhojan ke baad. Haridra khanda 1 tsp (5 g) din mein 2 baar doodh ya gungune paani ke saath. Gunguna paani piyen, thandi cheezein, dahi, cold drinks aur ice cream se parhez rakhen.
आपको पिछले 2 महीनों से लगातार एलर्जी की खांसी है, और 15 दिन तक एंटीबायोटिक व स्टेरॉयड लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। साथ ही खांसी बहुत अधिक है, गले में खराश, कमजोरी और कभी-कभी सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसी स्थिति में केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय उचित जांच और मूल्यांकन भी आवश्यक है। सुहागा + मुलेठी + शहद कितने दिन लें? यदि आपको इससे कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो सामान्यतः 7–14 दिन तक लिया जा सकता है। मुलेठी (Yashtimadhu) गले की सूजन कम करने, कफ को ढीला करने और श्वसन मार्ग को शांत करने में सहायक मानी जाती है। शहद (Madhu) खांसी की तीव्रता कम करने और गले को आराम देने में उपयोगी है। सुहागा (Tankan Bhasma) का लंबे समय तक या अधिक मात्रा में सेवन नही करना चाहिए। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण आपके लक्षण कफ-वात प्रकोप तथा श्वसन मार्ग में एलर्जीजन्य संवेदनशीलता की ओर संकेत करते हैं। केवल खांसी दबाने की बजाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और श्वसन तंत्र को संतुलित करना आवश्यक है। क्या करें? गुनगुना पानी पीएं। दिन में 2–3 बार भाप लें। धूल, धुआं, परफ्यूम और तेज गंध से बचें। दही, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रिज का ठंडा भोजन बंद रखें। हल्दी वाला गुनगुना दूध (यदि सूट करता हो) रात में लें। पर्याप्त आराम और नींद लें। विशेष सावधानी आपने बताया है कि खांसी बहुत गंभीर है और सांस लेने में कठिनाई होती है, साथ ही अत्यधिक कमजोरी भी है। ऐसे लक्षण होने पर निम्न संभावनाओं की जांच करानी चाहिए: एलर्जिक ब्रोंकाइटिस अस्थमा (Asthma) पोस्ट-वायरल कफ साइनस एलर्जी फेफड़ों से संबंधित अन्य समस्याएं यदि सांस फूलना बढ़ रहा हो, सीने में जकड़न हो, बुखार हो, या रात में खांसी बहुत बढ़ जाए तो Chest X-ray, CBC, IgE या Pulmonary Evaluation कर वाये
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.