How to help my 51-year-old father quit alcohol and tobacco after 5 years of daily use? - #55891
मेरे पिताजी की उम्र 51 वर्ष है। वे पिछले लगभग 5 वर्षों से प्रतिदिन शराब का सेवन करते हैं और तंबाकू भी नियमित रूप से लेते हैं। अब हम उन्हें शराब और तंबाकू की इस आदत से छुटकारा दिलाना चाहते हैं। कृपया उचित आवश्यक दवा और उपचार की सलाह दें।
How long has he been consuming alcohol and tobacco daily?:
- More than 5 yearsHas he experienced any health issues related to alcohol or tobacco use?:
- Mild issues (e.g., occasional cough)What methods have you tried to help him quit so far?:
- No attempts yetWhat is his motivation for quitting?:
- Family pressureHow is his overall health and energy level?:
- Fair — sometimes feels tiredDoes he have any other habits or addictions?:
- Occasional use of other substancesWhat is his diet like?:
- Balanced and healthyDoctors' responses
शराब और तंबाकू की लत केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और आदत आधारित समस्या भी होती है। परिवार का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। चूंकि आपके पिताजी अभी अधिक प्रेरित नहीं हैं, इसलिए शुरुआत धीरे-धीरे और बिना दबाव के करनी चाहिए। आयुर्वेद अनुसार यह “मदात्यय” एवं “तंबाकू आसक्ति” की स्थिति मानी जाती है, जिसमें मनोबल बढ़ाना, शरीर की शुद्धि और cravings कम करना मुख्य उद्देश्य होता है। –rx 1) Tab. Mentat – 1 गोली सुबह-शाम भोजन बाद 2) Cap. Ashwagandha – 1 कैप्सूल रात में दूध के साथ 3) Syp. Liv-52 – 2 चम्मच दिन में 2 बार भोजन बाद 4) Aarogyavardhini Vati – 1 गोली सुबह-शाम भोजन बाद —सौंफ + अजवाइन + मिश्री का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा चबाएँ जब तंबाकू की craving हो तो इलायची / लौंग चबाएँ — सलाह शराब अचानक बंद न करें; धीरे-धीरे मात्रा कम करें सुबह हल्का व्यायाम, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम करें रात देर तक जागना, खाली पेट रहना और तनाव से बचें पर्याप्त पानी, नारियल पानी और फल लें ----यदि शराब बंद करने पर हाथ कांपना, अत्यधिक बेचैनी, नींद न आना, पसीना या BP बढ़ना जैसे लक्षण हों तो तुरंत संपर्क करें, क्योंकि कुछ मामलों में medical detox की आवश्यकता पड़ती है।
आपके पिताजी के केस में Alcohol + Tobacco dependence (मदिरा एवं तंबाकू की आदत) मुख्यतः मनो-शारीरिक आदत (habit + addiction) बन चुकी है। इसमें धीरे-धीरे शरीर और मन दोनों को संतुलित करना जरूरी होता है, अचानक रोकने से चिड़चिड़ापन, बेचैनी और relapse हो सकता है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण 1. शरीर शुद्धि (Detox Support) शुरुआत 7–14 दिन की mild detox therapy से करें: Triphala Churna – 1 चम्मच रात को गुनगुने पानी के साथ Gandharva Haritaki (यदि कब्ज/चिड़चिड़ापन हो) इससे शरीर के toxins निकलते हैं और craving कम होती है। 2. मन और craving नियंत्रण (De-addiction support herbs) Brahmi Vati / Saraswatarishta – मन शांत, anxiety और irritability कम करने में मदद Shankhpushpi Syrup – दिन में 2 बार यह धीरे-धीरे शराब और तंबाकू की इच्छा को कम करता है। 3. तंबाकू छोड़ने के लिए विशेष उपाय मुंह में रखने के लिए: Clove (लौंग) या Elaichi Haritaki powder + honey (हल्का सेवन) इससे oral fixation कम होती है और smoking urge घटती है। 4. Alcohol craving control Amla juice सुबह खाली पेट Guduchi (Giloy) juice – liver support और detox लीवर मजबूत होने से alcohol dependency धीरे-धीरे कम होती है। 5. Lifestyle therapy (बहुत जरूरी) रोज 30–40 मिनट walk + pranayama (Anulom Vilom, Bhramari) खाली समय में अकेलापन न रहने दें परिवार का लगातार emotional support बहुत जरूरी है addiction का सबसे बड़ा कारण “habit + boredom” होता है। 6. महत्वपूर्ण सावधानी अचानक पूरी तरह रोकने की बजाय gradual reduction (धीरे-धीरे कमी) करें शुरुआत में withdrawal (irritation, anxiety) हो सकता है, यह सामान्य है
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.