Can I drink Harad with milk for skin whitening without harming my hair? - #55516
Harad ko dudh ke sath peene se tvacha ka rang saaf hota hai Gore hote hain agar har ko dudh ke sath bhi to Koi nuksan nahin hoga balon ko
Doctors' responses
आयुर्वेद में Harad (हरितकी) को “अमृत समान रसायन” कहा गया है। यह शरीर से विषैले तत्व (आम) बाहर निकालकर पाचन, रक्तशुद्धि और त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। दूध के साथ हरड़ लेने से कुछ लोगों में त्वचा साफ, मुलायम और ग्लोइंग दिख सकती है, क्योंकि यह अंदर से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। लेकिन केवल हरड़ पीने से अचानक “गोरा” होना संभव नहीं है। असली फायदा त्वचा को स्वस्थ और साफ बनाने में मिलता है। बालों पर प्रभाव सही मात्रा में लेने पर हरड़ बालों को नुकसान नहीं करती। बल्कि आयुर्वेद के अनुसार अच्छा पाचन और शुद्ध रक्त बालों की जड़ों को भी पोषण देता है। कब नुकसान हो सकता है? अगर हरड़ अधिक मात्रा में या लंबे समय तक बिना जरूरत ली जाए तो शरीर में रूखापन बढ़ सकता है, जिससे: बाल ड्राय हो सकते हैं हेयर फॉल बढ़ सकता है कमजोरी या कब्ज महसूस हो सकती ह कैसे लें? रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में ¼ से ½ चम्मच हरड़ चूर्ण बेहतर रिज़ल्ट के लिए तला-भुना और ज्यादा चीनी कम करें रोज पर्याप्त पानी पिएं 7–8 घंटे नींद लें आंवला, घी और फल डाइट में शामिल करें इस तरह संतुलित मात्रा में हरड़ + दूध लेने से त्वचा और बाल दोनों को लाभ मिल सकता है।
About our doctors
Only qualified ayurvedic doctors who have confirmed the availability of medical education and other certificates of medical practice consult on our service. You can check the qualification confirmation in the doctor's profile.